अयोध्या में ऐतिहासिक उत्सव: पीएम मोदी का स्वागत करेंगी 5000 महिलाएं

टेन न्यूज नेटवर्क

Ayodhya News (24 November 2025): अयोध्या एक बार फिर भव्य उत्सव के रंग में रंग गई है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहली बार मंदिर के शिखर पर भगवा धर्म ध्वज फहराने का ऐतिहासिक क्षण 25 नवंबर को आने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे। उनके आगमन को लेकर पूरी अयोध्या तीव्र तैयारियों में जुटी हुई है। साकेत महाविद्यालय से राम मंदिर तक होने वाले भव्य रोड शो के दौरान स्वयं सहायता समूहों की लगभग 5,000 महिलाएं पारंपरिक थालियों और आरती के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगी।

मोदी के स्वागत के लिए तैयारियों को विशेष रूप से रामपथ पर सजाया गया है। करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग को 8 जोन में बांटा गया है, जहां सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक परिधानों में फूल-मालाओं, थालियों और दीपों के साथ खड़ी रहेंगी। इनमें जोन-8 (खटीक समाज की भूमि) में सबसे ज्यादा 1,500 महिलाएं और जोन-4 (अरुंधती पार्किंग के पास) में 1,200 महिलाएं मौजूद रहेंगी। साथ ही हजारों संत वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और घंटे-घड़ियाल की ध्वनियों के बीच प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे।

विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या आगमन सौभाग्य का क्षण है और उनका स्वागत सनातन संस्कृति की दिव्यता के साथ किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के अनुसार, संतों के लिए विशेष स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं को भी तैयारी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह हेलीकॉप्टर से साकेत महाविद्यालय पहुंचेंगे, जहां से उनका रोड शो प्रारंभ होगा। इसके बाद वे रामलला के दर्शन करेंगे और फिर मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन से पहले ध्वज का विधिवत महापूजन किया गया है। यज्ञकुंड में विष्णु सहस्रनाम और गणेश अथर्वशीर्ष के वैदिक मंत्रों के बीच आहुतियां दी गईं। पंचगव्य, गंगाजल, पुष्पजल और सुगंधित द्रव्यों से ध्वज का अभिषेक कर, शंख-घंटानाद और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ ध्वज को यज्ञवेदी पर विराजमान किया गया।

अयोध्या आज एक बार फिर अध्यात्म, आस्था और उत्साह की अनोखी छटा बिखेरने के लिए तैयार है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।