UPPCL नवनियुक्त एमडी ने बिजली व्यवस्था को लेकर फोनरवा के साथ की बैठक

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (23/11/2025): UPPCL के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के चेयरमैन रवीश गुप्ता ने शनिवार को सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में अपने चीफ इंजीनियर नोएडा संजय जैन एवं सभी अधिकारियों के साथ शहर की बिजली व्यवस्था (Power System) को लेकर बैठक की और फीडबैक प्राप्त किया।

फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा (Fonrwa President Yogendra Sharma) ने हाल के दिनों में नोएडा शहर की सुधरी बिजली व्यवस्था और लगातार किए जा रहे सुधारात्मक प्रयासों के लिए रवीश गुप्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि नोएडा एक विश्वस्तरीय शहर है, जहां बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए अभी और प्रयास आवश्यक हैं, ताकि बारिश, गर्मी और आंधी के समय पावर कट की समस्या न हो।

बैठक के दौरान फोनरवा अध्यक्ष द्वारा 15 नवम्बर से जिले में लागू नई शासन व्यवस्था की व्यापक जानकारी देने के लिए सभी RWA’s के साथ संबंधित SDO’s एवं इंजीनियरों की संयुक्त बैठक कराने का निवेदन भी किया गया। इसके साथ ही शहर की सभी 11 KVA की एल.टी. लाइनों को जल्द से जल्द अंडरग्राउंड करने का आग्रह किया गया।

प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने फोनरवा एग्जीक्यूटिव कमेटी द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र निराकरण के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। चीफ इंजीनियर संजय जैन ने बताया कि नोएडा शहर की बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य लगातार प्रगति पर है। वर्तमान में NGT के निर्देशों के चलते खुदाई से जुड़े कार्यों पर रोक है, और जैसे ही यह रोक समाप्त होगी, रुके हुए कार्य पुनः प्रारंभ कर दिए जाएंगे।

बैठक में विजय भाटी, त्रिलोक शर्मा, दिनेश भाटी, देवेन्द्र चौहान, अशोक मिश्रा, जी.एच. सचदेवा, विरेंद्र नेगी, कोसिंदर यादव, प्रदीप वोहरा, अशोक शर्मा, सुमित कुमार, भूषण शर्मा, देवेन्द्र यादव, राजेश सिंह, ह्रदेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।