10 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू (अराजनीतिक) की पंचायत, प्रशासन को चेतावनी
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (22/11/2025): भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक मंच) की ओर से शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा तहसील परिसर में एक बड़ी पंचायत आयोजित की गई, जिसमें किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उठाया और 10 सूत्रीय मांगों का विस्तृत ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। पंचायत का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष वेदपाल शर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता पंडित रामकुमार शर्मा ने एवं संचालन कपिल नागर एडवोकेट ने किया।
ज्ञापन सौंपते हुए किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और संबंधित विभाग उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं और लगातार गुमराह कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों के खेतों का अब तक सर्वे न होने से किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, फिर भी अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।
पंकज शर्मा ने यह भी बताया कि मंडी समिति के अधिकारी धान की खरीद से साफ इनकार कर रहे हैं, जिससे किसानों को अपनी उपज औने–पौने दामों में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरी ओर, डूब क्षेत्र की रजिस्ट्री भले हो रही हो, लेकिन दाखिल–खारिज की प्रक्रिया तहसील स्तर पर लंबित पड़ी है, जिससे किसान कानूनी उलझनों में फंसे हैं।
उन्होंने कहा कि नवादा व दनकौर क्षेत्र में चक मार्ग खोलने के लिए किसानों द्वारा कई बार सूचना दी गई, लेकिन आज तक रास्ते नहीं खोले गए हैं। वहीं श्मशान भूमि तक पहुंचने का मार्ग भी अवरुद्ध पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने मांग की कि फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के अंदर उनकी सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
कार्यक्रम में जयवीर कसाना, धीरज प्रमुख, बॉबी नागर, डॉ. ओम प्रकाश, दिनेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुंदर शर्मा, गजराज नागर, सुबोध भाटी, कुलदीप, विजेंद्र चौहान, राहुल शर्मा, महाराज सिंह, बिज्जन नागर, गजेंद्र नागर, देवेंद्र शर्मा, मोहन शर्मा, जयकिशन नागर, रोहित नागर, हरेंद्र नागर, विनोद भाटी, विनीत शर्मा, सहदेव रावत, रणवीर अवाना, आदेश शर्मा, मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।