श्रमिकों के हित में ऐतिहासिक और दूरदर्शी सुधार, श्रम संहिता लागू होने पर बोले मंत्री कपिल मिश्रा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (22 November 2025): देशभर में नई श्रम संहिताओं को लागू करने के फैसले का दिल्ली सरकार ने स्वागत किया है। दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने इसे श्रमिकों के हित में उठाया गया अत्यंत प्रभावी और दूरदर्शी कदम बताया। उनके अनुसार यह सुधार भारत के विशाल कार्यबल को सुरक्षित, सम्मानजनक और अधिक संगठित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से श्रम क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी और कार्यस्थलों पर बेहतर मानक स्थापित होंगे।
श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि नई श्रम संहिताएं प्रशासनिक सुधार का बड़ा कदम होने के साथ-साथ श्रमिकों को मजबूत सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाला व्यापक परिवर्तन भी हैं। अधिकारियों को इनके अनुपालन को सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नई संहिताओं के लागू होने से न्यूनतम वेतन की गारंटी मिलेगी और श्रमिकों को स्थिर एवं विश्वसनीय आय प्राप्त होगी। साथ ही युवाओं के लिए नियुक्ति पत्र अनिवार्य होने से रोजगार प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा मजबूत होगी।
मंत्री ने महिलाओं के अधिकारों पर जोर देते हुए कहा कि नई श्रम संहिताएं समान कार्य के लिए समान वेतन को संस्थागत रूप से मजबूत बनाएंगी, जिससे कार्यस्थलों पर लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सुधार न केवल श्रमिकों को सशक्त बनाएगा बल्कि उद्योगों और अर्थव्यवस्था को भी दीर्घकालीन स्थिरता प्रदान करेगा। दिल्ली सरकार के अनुसार नई श्रम संहिताएं भारत के श्रम बाजार को अधिक न्यायपूर्ण, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।