NIA–UPSRTC समझौता: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से किन शहरों के लिए चलेगी सीधी बसें, पढ़ें ये रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida International Airport News (20/11/2025): जल्द शुरू होने जा रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) से प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण शहरों तक पहुंच और आसान हो जाएगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत एयरपोर्ट से सीधे कई शहरों के लिए बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। यह नेटवर्क यात्रियों को एयरपोर्ट आने-जाने में बेहतर और किफायती विकल्प उपलब्ध कराएगा।

नए समझौते के अनुसार, NIA से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाज़ियाबाद, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, और मथुरा-वृंदावन जैसे प्रमुख शहरों को बस सेवाओं से सीधे जोड़ा जाएगा। ये शहर धार्मिक, पर्यटन, औद्योगिक और शिक्षा केंद्र होने के कारण यात्रियों की बड़ी संख्या को जोड़ते हैं। इसके साथ ही नेटवर्क का विस्तार बुलंदशहर, फिरोज़ाबाद, फर्रुखाबाद, हापुड़, मुरादाबाद और शिकोहाबाद तक किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को अंतिम मील तक सुगम यात्रा मिल सके।

प्रारंभिक सूची में शामिल मुख्य रूट हैं—

NIA–मथुरा/वृंदावन–NIA

NIA–आगरा–NIA

NIA–हाथरस–NIA

NIA–अलीगढ़–NIA

यह सेवा एयरपोर्ट खुलते ही चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए निजी वाहनों या महंगे विकल्पों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ़ शनेलमान ने बताया कि UPSRTC के साथ साझेदारी यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी। उन्होंने कहा, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि एयरपोर्ट तक पहुंचना हर यात्री के लिए आसान, सुचारू और आरामदायक हो। पहले उड़ान संचालन के करीब आते हुए हम क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर विशेष जोर दे रहे हैं। इससे पहले NIA हरियाणा रोडवेज, उत्तराखंड परिवहन निगम और दिल्ली परिवहन निगम के साथ समझौते कर चुका है। इन समझौतों के तहत एयरपोर्ट को दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, चंडीगढ़, देहरादून और हरिद्वार जैसे शहरों से जोड़ने वाली बस सेवाओं की योजना तैयार है।

इन व्यापक साझेदारियों के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के 25 से अधिक शहरों से जुड़े मल्टीमॉडल परिवहन नेटवर्क का केंद्र बनता जा रहा है। इससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्रीय आवागमन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।