दादरी विधायक तेजपाल नागर की सीएम योगी से मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (20/11/2025): दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में विधायक ने दादरी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों और विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। तेजपाल नागर ने बताया कि इस भेंट का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की प्रगति, अवसंरचना विकास की आवश्यकताओं और भविष्य की जरूरतों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखना था, ताकि दादरी में विकास कार्यों को नई गति मिल सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान और प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार समयबद्ध तरीके से जनता से जुड़े कार्यों को पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक तेजपाल नागर ने मुख्यमंत्री योगी की कार्यशैली, पारदर्शी प्रशासन और मजबूत कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इसी नेतृत्व ने प्रदेश में विकास को नई दिशा और रफ्तार प्रदान की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने दादरी क्षेत्र की जरूरतों और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी बिंदुओं पर सकारात्मक सहमति दी है।

विधायक नागर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत–समृद्ध उत्तर प्रदेश–सशक्त दादरी’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।