युवाओं की जागरूकता स्वागतयोग्य, 2026 तक और सुधरेगा प्रदूषण स्तर: दिल्ली बीजेपी
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (19 November 2025): जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन को लेकर दिल्ली भाजपा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजधानी के युवाओं और समाज में पर्यावरण को लेकर बढ़ती जागरूकता एक सकारात्मक संकेत है। पार्टी के प्रवक्ता डॉ. अनिल गुप्ता और नियोमा गुप्ता, जो पर्यावरण मुद्दों पर लगातार कार्यरत हैं, ने कहा कि राजनीतिक दल होने के नाते यह देखना संतोषजनक है कि लोग प्रदूषण के खिलाफ गंभीरता से आवाज उठा रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदूषण के अनेक कारण हैं और समाज को यह समझना होगा कि पिछली सरकारों की विफलता के चलते एक दशक से अधिक समय तक प्रदूषण स्तर अनियंत्रित रूप से बढ़ता रहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार दिल्ली में वायु प्रदूषण से लेकर नदी जल प्रदूषण तक, सभी मोर्चों पर सुधार लाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
दिल्ली भाजपा ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 2023 और 2024 में दिवाली के बाद पूरे नवम्बर महीने में राजधानी का औसत दैनिक AQI 400 से अधिक दर्ज किया जाता था, जबकि इस वर्ष यह घटकर लगभग 330 से 350 के बीच रहा है। प्रवक्ताओं ने दावा किया कि यह बदलाव सरकार के निरंतर प्रयासों का परिणाम है और आने वाले समय में इसमें और सुधार देखने को मिलेगा।
पार्टी ने दिल्लीवासियों को आश्वस्त किया कि 2026 की सर्दियों तक प्रदूषण की स्थिति और बेहतर होगी तथा हवा और जल दोनों के प्रदूषण स्तरों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।