दिल्ली को डस्ट-फ्री बनाने का मिशन तेज! पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया औचक निरीक्षण
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (19 नवंबर, 2025): दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को पालम क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण (Pollution Control) से जुड़े कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने बढ़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की तीन प्रमुख वजहें—कूड़ा-करकट, निर्माण स्थलों व सड़कों की धूल (Dust Mitigation) और ट्रैफिक जाम से फैलते वाहन प्रदूषण—को सबसे बड़ी चुनौती बताया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज सभी मंत्री राजधानी के विभिन्न प्रदूषण हॉटस्पॉट्स (Hotspots) का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि हालात को नियंत्रित करने के प्रयासों को और तेज़ किया जा सके।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में अब तक लगभग 62 ऐसे प्रदूषण हॉटस्पॉट्स चिन्हित किए जा चुके हैं, जहां कूड़ा, धूल और ट्रैफिक की समस्याएं ज़्यादा गंभीर हैं। सिरसा ने कहा कि “अगर हम इन हॉटस्पॉट्स को नियंत्रित कर सके तो प्रदूषण स्तर में महत्वपूर्ण गिरावट आएगी।” उन्होंने दिल्लीवासियों से सामूहिक प्रयास की अपील करते हुए कहा कि राजधानी की साफ हवा आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है, और इस जंग को सरकार अकेले नहीं जीत सकती।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय विधायक, नगर निगम पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों को ट्रैफिक को स्मूथ करने, कूड़ा तुरंत उठाने और डस्ट-कंट्रोल उपायों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।