उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा SIR फॉर्म

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Gorakhpur News (18/11/2025):‌ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित बैठक कक्ष में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया का फॉर्म भरकर अनुकरणीय नागरिकता का परिचय दिया। मुख्यमंत्री गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के झूलेलाल मंदिर के पास स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र के बूथ संख्या 223 में पंजीकृत मतदाता हैं।

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा मतदाता सूची (Voter List) को अधिक सटीक, अद्यतन और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से SIR अभियान 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 7 फरवरी 2026 तक चलेगा। उत्तर प्रदेश सहित देश के 12 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को बीएलओ (BLO )गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को SIR फॉर्म उपलब्ध कराया, जिसे मुख्यमंत्री ने मौके पर भरकर उन्हें सौंप दिया।

मुख्यमंत्री योगी की इस पहल ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि मतदाता सूची का अद्यतन केवल प्रशासनिक औपचारिकता नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। SIR अभियान, मतदाता सूची को शुद्ध और सटीक बनाकर संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत मताधिकार के सही उपयोग को सुनिश्चित करने का प्रयास है।

मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं इसमें भागीदारी, मतदाता जागरूकता को मजबूत करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सहभागी बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, नगर निगम बोर्ड के उपसभापति एवं पार्षद पवन त्रिपाठी, तथा जीडीए बोर्ड सदस्य दुर्गेश बजाज उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।