जल प्रबंधन में जन भागीदारी है सबसे महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु | राष्ट्रीय जल पुरस्कार
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (18 November 2025): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राजधानी में आयोजित एक भव्य समारोह में छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार और जल संचय-जन भागीदारी पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावी जल प्रबंधन में समाज, सरकार, परिवार और व्यक्तियों की सामूहिक भागीदारी को आवश्यक बताया।
राष्ट्रपति ने कहा कि मानव इतिहास सदैव जल स्रोतों के इर्द-गिर्द ही विकसित होता आया है। भारतीय परंपरा में नदियों, झीलों और जलाशयों को पूजनीय माना जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ में “सुजलम्” शब्द का उल्लेख करते हुए बताया कि यह दर्शाता है कि भारत में जल को अत्यधिक महत्व दिया जाता है।
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत में जल संसाधन जनसंख्या के मुकाबले सीमित हैं और जल का कुशल उपयोग एक राष्ट्रीय प्राथमिकता है। जलवायु परिवर्तन के कारण जल चक्र पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है, जिससे जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की चुनौती बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सरकार और जनता को मिलकर जल संरक्षण के लिए समन्वित प्रयास करने चाहिए।

राष्ट्रपति ने बताया कि ‘जल संचय-जनभागीदारी’ पहल के तहत अब तक 35 लाख से अधिक भूजल पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कई उद्योग शून्य द्रव उत्सर्जन (Zero Liquid Discharge) की दिशा में सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं, जो चक्रीय जल अर्थव्यवस्था के लिए सराहनीय कदम है।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ जिला प्रशासन, ग्राम पंचायतों और नगर निकायों से जल संरक्षण को शीर्ष प्राथमिकता देने की अपील की। शिक्षा संस्थानों, नागरिक समूहों, गैर-सरकारी संगठनों, किसानों और उद्यमियों को जल बचत और पर्यावरणीय संतुलन के नवाचारों को अपनाने की सलाह दी।
जनजातीय समुदायों द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जल का सम्मान और उसकी बचत हर नागरिक के जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय जल पुरस्कारों का उद्देश्य देशभर में जल संरक्षण और इसके सुचारु उपयोग के सफल मॉडल्स को पहचान देना और समाज को प्रेरित करना है। वहीं, जल संचय जन भागीदारी (JSJB) पहल सामुदायिक सहयोग से भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।