मैगी को कड़ी चुनौती: Wai Wai बना भारत का दूसरा सबसे बड़ा इंस्टैंट नूडल्स ब्रांड

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (17/11/2025): नेपाल के उद्योगपति बिनोद चौधरी ने 1980 में थाईलैंड की यात्रा के दौरान देखा कि वहां इंस्टैंट कप नूडल्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। उस समय न तो नेपाल और न ही भारत में ऐसी कोई ब्रांड मौजूद थी। इसी खाली जगह को देखते हुए उन्होंने 1984 में नेपाल में wai wai नूडल्स लॉन्च किए और कुछ ही वर्षों में इसे नेपाल का नंबर-1 नूडल्स ब्रांड बना दिया।

1990 में wai wai ने भारत में कदम रखा, लेकिन चुनौती बड़ी थी—क्योंकि उस समय भारतीय इंस्टैंट नूडल्स बाजार का 90% हिस्सा मैगी के पास था। सीधे टक्कर देने के बजाय कंपनी ने धीरे-धीरे मार्केट में अपनी पकड़ बनानी शुरू की और एक अलग रणनीति अपनाई।

Wai Wai ने सबसे पहले नॉर्थ-ईस्ट भारत में अपना मजबूत आधार तैयार किया। कंपनी ने 3-in-1 नूडल्स लॉन्च किए, जिन्हें लोग कच्चा, स्नैक की तरह क्रंची या फिर फ्राई करके किसी भी तरह खा सकते थे। यह यूनिक स्टाइल खासकर छात्रों, यात्रियों और हॉस्टल कम्युनिटी के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ और वर्ड ऑफ माउथ के जरिए पूरे देश में फैल गया।

आज wai wai भारत में 28% मार्केट शेयर के साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा इंस्टैंट नूडल्स ब्रांड बन चुका है। कंपनी ने पिछले साल भारत में 800 करोड़ रुपये से अधिक के नूडल्स बेचे और लगातार अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।