Desi Chinese का कमाल: कैसे अजय गुप्ता ने बनाईं चिंग्स की ₹5200 करोड़ की ब्रांड कहानी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (17/11/2025): 1990 के दशक में जब देशभर में देसी चीनी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा था, तब एक बड़ी कमी थी—भारतीय स्वाद के हिसाब से कोई भी स्थानीय चीनी सॉस ब्रांड बाजार में मौजूद नहीं था। इसी कमी को पहचानकर 1996 में अजय गुप्ता ने लॉन्च किया Ching’s Desi Chinese, जिसका मकसद था भारतीय स्वाद को ध्यान में रखते हुए Schezwan chutney, chilli sauce और noodles जैसे प्रोडक्ट्स तैयार करना।

उस समय लोग ज्यादातर roadside Chinese खाना पसंद करते थे। ऐसे में ब्रांड को पहचान दिलाने के लिए गुप्ता ने एक अनोखी रणनीति अपनाई। उन्होंने देशभर के food stall owners को चिंग्स के फ्री सैंपल भेजे और उनकी दुकानों पर ब्रांडेड स्टॉल्स स्पॉन्सर किए, ताकि हर गली–नुक्कड़ पर लोग पहली बार चिंग्स का स्वाद चख सकें।

आक्रामक मार्केटिंग, आकर्षक पैकेजिंग और लगातार बढ़ते प्रोडक्ट रेंज की वजह से चिंग्स लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ। देखते ही देखते चिंग्स Schezwan chutney से लेकर नूडल्स, soups और मसालों तक 150 से ज्यादा प्रोडक्ट्स में फैल गया।

इसी सफलता ने 2024 में एक बड़ा मोड़ लिया, जब टाटा ग्रुप ने इस ब्रांड को ₹5200 करोड़ में अधिग्रहित कर लिया। 1996 में शुरू हुआ एक छोटा देसी आइडिया आज भारत के सबसे बड़े फूड ब्रांड्स में शामिल हो चुका है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।