Domino’s में ग्राहकों से वसूला जा रहा है ज़्यादा पैसा, पेय पदार्थों के दामों पर उठे सवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (17/11/2025): फास्ट फूड ब्रांड डोमिनोज़ इन दिनों पेय पदार्थों के बढ़े हुए दामों को लेकर सवालों के घेरे में है। लोगों ने आरोप लगाया है कि 450 ml की कोल्ड ड्रिंक, जो आम दुकानों पर 750 ml के लिए करीब ₹40 में मिल जाती है, वही डोमिनोज़ में 450 ml के लिए ₹70 में बेची जा रही है। इससे ग्राहकों में गुस्सा बढ़ता दिख रहा है।

इसके अलावा, 10 रुपये की पानी की बोतल भी डोमिनोज़ स्टोर्स में ₹30 के MRP के साथ मिल रही है। खास बात यह है कि यह अतिरिक्त शुल्क या सर्विस चार्ज नहीं, बल्कि प्रिंटेड MRP ही बढ़ा हुआ होता है। यानी ग्राहक को उसी प्रोडक्ट के लिए तीन गुना तक पैसा देना पड़ रहा है, जिसे बाहर दुकानों पर बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

डोमिनोज़ न तो फाइन डाइनिंग की तरह सर्विस देता है, न ही टेबल सर्विस का कोई अतिरिक्त चार्ज लेता है। इसके बावजूद पेय पदार्थों और पानी की बोतल पर इतनी भारी कीमत वसूलना उन्हें “कानूनी लूट” जैसा महसूस होता है। सोशल मीडिया पर भी कई यूज़र्स ने बिल और प्राइस कम्पैरिजन शेयर करते हुए नाराजगी जताई है।

उपभोक्ता विशेषज्ञों का कहना है कि रेस्टोरेंट्स में MRP बढ़ाकर प्रोडक्ट बेचना कानूनी रूप से संभव है, क्योंकि पैकिंग “फूड सर्विस” कैटेगरी में आती है। हालांकि लोगों का मानना है कि जरूरत की चीजों पर इतनी ऊंची कीमतें लगाना ग्राहक हित में नहीं है। मामले पर अब उपभोक्ता फोरम तक जाने की मांग भी उठ रही है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।