न्यू अशोक नगर में मिली कौन-सी खामियाँ? मंत्री ने दिए कड़े एक्शन के संकेत

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (17 नवंबर 2025): दिल्ली सरकार द्वारा स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण और नागरिक सुविधाओं को और मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने आज त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र के न्यू अशोक नगर में सफाई कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया। मंत्री के साथ क्षेत्रीय विधायक रवि कांत, स्थानीय वार्ड प्रतिनिधि, नगर निगम दिल्ली (MCD) और दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. सिंह ने धूल नियंत्रण (Dust Control) और प्रदूषण रोकथाम (Pollution Management) से जुड़े कार्यों की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद किया। क्षेत्रीय विधायक रवि कांत ने लगभग 2.5 लाख आबादी वाले इस घनी बस्ती में कचरा संग्रहण, नालों की सफाई, अवैध कब्जों और आवारा पशुओं की समस्या को विस्तार से रखा।

निवासियों ने गंदे पानी के बड़े नाले को किसी भी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से न जोड़े जाने की गंभीर समस्या भी उठाई, जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार आवश्यक होने पर STP की स्थापना सुनिश्चित करेगी। मंत्री ने MCD अधिकारियों को कचरा संग्रहण वाहनों और सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश देते हुए साफ कहा कि “सड़कों पर कोई भी पशु नहीं दिखना चाहिए।”

न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन से ईस्ट एंड अपार्टमेंट्स तक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से खड़े वाहनों पर मंत्री ने नाराजगी जताई और उन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए। साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को सर्वोदय कन्या विद्यालय के बाहर स्कूल समय के दौरान अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने के लिए कहा, ताकि भीड़ कम हो सके और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मंत्री ने कहा कि सरकार के सत्ता में आने के बाद से नई अशोक नगर में सफाई और विकास कार्य गति पकड़ चुके हैं और स्थानीय विधायक तथा पार्षद निरंतर निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित दिल्ली बनाना है। कुछ चुनौतियाँ हैं, जिन्हें जल्द ही दूर कर दिया जाएगा।”

अंत में, मंत्री डॉ. सिंह ने सभी विभागों से बेहतर समन्वय (Coordination) और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि नाले की सफाई, कचरा उठान, आवारा पशु प्रबंधन और ट्रैफिक जाम जैसे मुद्दों का समाधान जल्द ही जमीन पर दिखेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।