डेल्टा-1 आरडब्ल्यूए का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida‌ News (16/11/2025):‌ आज 16 नवंबर को आरडब्ल्यूए डेल्टा-1 (RWA Delta-1) का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय सिंह जी और संचालन दीपक कुमार भाटी द्वारा किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र भाटी व फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर व विशिष्ट अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष परमेंद्र भाटी व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के प्रबंधकगौरव बघेल रहे।

आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष प्रमोद भाटी, महासचिव दीवान शर्मा कोषाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह, सहित 21 सदस्यीय कमेटी ने शपथ ली और सेक्टर के हित में कार्य करने की शपथ ली।

इस मौके पर रणजीत प्रधान, धर्मप्रकाश शर्मा, राजेश डेढ़ा, आलोक साध, कर्मवीर फौजी, रिंकू भाटी, धर्मवीर मावी, जितेंद्र शर्मा, राजीव तोमर, अरुण शर्मा, राकेश शर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।‌।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।