ऊर्जा केवल भोजन से नहीं आती बल्कि अच्छी संगति से भी आती है: IPS अजय कुमार | St. Joseph’s School

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (15/11/2025): सेंट जोसेफ स्कूल (St. Joseph’s School), ग्रेटर नोएडा में शनिवार, 15 नवंबर 2025 को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार (IPS), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्ध नगर, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलंपिक पदक विजेता, पद्मश्री एवं खेल रत्न सम्मानित भारतीय पहलवान साक्षी मलिक शामिल हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य फादर जिप्सन पलट्टी और मैनेजर फादर एंड्रयू कोरेला द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य फादर जिप्सन पलट्टी और मैनेजर फादर एंड्रयू कोरेला द्वारा की गई। कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स, खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न हाउस-गतिविधियों के माध्यम से शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि IPS अजय कुमार का प्रेरणादायक संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय कुमार (IPS) ने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन का अभिन्न हिस्सा है और यह हमें हार-जीत, अनुशासन, टीम भावना तथा विनम्रता जैसी जीवन मूल्यों को सीखने में मदद करता है। उन्होंने कहा, ऊर्जा केवल भोजन से नहीं आती, बल्कि अच्छे लोगों की संगति से भी आती है। आज इस मंच पर उपस्थित बच्चों, अभिभावकों और सम्मानित अतिथियों के बीच आकर मैं स्वयं को अत्यंत ऊर्जावान और प्रसन्न महसूस कर रहा हूँ।

उन्होंने विशेष अतिथि साक्षी मलिक का हृदय से स्वागत करते हुए कहा, साक्षी मलिक जैसे खिलाड़ी भारत का गौरव हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और संघर्ष के बल पर पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया है। मैं उन्हें और उनके परिवार को हृदय से नमन करता हूँ। अजय कुमार ने विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत तस्वीरों और गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के बच्चे बेहद प्रतिभाशाली, साहसी और देश का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं।

खेल जीवन का महत्वपूर्ण पाठ सिखाते हैं: IPS अजय कुमार

अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया कि, खेल व्यक्ति को हार में सीखने और जीत में विनम्रता बनाए रखने की कला सिखाते हैं।

खेल हमें प्रतिद्वंद्वी के प्रति सम्मान, अनुशासन और दृढ़ निश्चय की भावना प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा, बच्चा जन्म लेते ही खेलना शुरू कर देता है। खेल हमें जीने का तरीका सिखाता है। इसलिए खेल को जीवनभर जारी रखना चाहिए।

साक्षी मलिक के संघर्ष और अनुशासन का विशेष उल्लेख

IPS अजय कुमार ने साक्षी मलिक के संघर्ष, समर्पण और अनुशासन का उल्लेख करते हुए कहा, हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर साक्षी मलिक ने दुनिया में भारत का परचम लहराया। उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेल को भी बराबर महत्व दें, क्योंकि दोनों हमारे व्यक्तित्व को मजबूत बनाते हैं और सफलता का मार्ग तैयार करते हैं।

विद्यालय के चारों हाउसों की विचारधाराओं का महत्व बताया

अजय कुमार ने विद्यालय के चार हाउस गांधी, पटेल, बोस और टैगोर का उल्लेख करते हुए छात्रों को इनके मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया:

गांधी हाउस: सत्य, शांति और अहिंसा की शक्ति

पटेल हाउस: एकता, टीम वर्क और दृढ़ इच्छाशक्ति

बोस हाउस: नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति

टैगोर हाउस: कला, संस्कृति और साहित्य का महत्व

उन्होंने कहा, इन सभी हाउसों के गुण मिलकर एक संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। विद्यार्थियों को इन मूल्यों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है।

विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ

IPS अजय कुमार ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, जीवन संघर्षों से भरा होता है, लेकिन इन्हीं अंधेरों के बीच आपको अपनी मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति की मशाल जलाए रखनी है। यही मशाल आपको सफलता के शिखर तक ले जाएगी।

उन्होंने स्कूल प्रबंधन, स्टाफ और आयोजन टीम की सराहना करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। खेल दिवस के दौरान विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला और अभिभावकों ने भी विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।

Annual Sports Meet | St. Joseph’s School, Greater NOIDA | Photo Highlights


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।