जितिन प्रसाद ने किया MietY मंडप का उद्घाटन, भारत की डिजिटल और एआई क्षमता का शानदार प्रदर्शन
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली, (15 नवंबर 2025): केंद्रीय राज्य मंत्री (इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी) जितिन प्रसाद ने आज 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ 2025) में एमईआईटीवाई (MeitY) के मंडप का भव्य उद्घाटन किया। भारत मंडपम परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में आगंतुकों की बड़ी संख्या देखी गई।
एमईआईटीवाई का मंडप तीन प्रमुख विषय क्षेत्रों—डिजिटल इंडिया, इंडिया एआई और माईगॅव—को एक ही मंच पर प्रस्तुत करता है। ये सभी क्षेत्र मिलकर भारत की डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, सामाजिक कल्याण के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सहभागी शासन की व्यापक परिकल्पना को दर्शाते हैं।
मंडप में इंडिया एआई ज़ोन प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे आगामी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की तैयारियों के हिस्से के रूप में विकसित किया गया है। यह ज़ोन भारत की “सुरक्षित, विश्वसनीय और समावेशी एआई” के निर्माण की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है और ‘कार्य से प्रभाव’ तक की यात्रा को उजागर करता है।
मंत्री जितिन प्रसाद ने मंडप के अनुभव क्षेत्र का भी दौरा किया, जहां उन्होंने इंडिया एआई मिशन के सात प्रमुख स्तंभों—एआई कोश, अनुप्रयोग, भावी कौशल, स्टार्टअप, कंप्यूट, आधारभूत मॉडल और सुरक्षित एवं विश्वसनीय एआई—का अवलोकन किया। इंटरैक्टिव स्क्रीन और वास्तविक अनुप्रयोगों ने आगंतुकों को मिशन की गहराई व व्यापकता से परिचित कराया।

मंडप में अन्य प्रमुख पहलें:
वैश्विक प्रभाव चुनौतियां: 6 करोड़ रुपये के पुरस्कार पूल के साथ तीन प्रमुख चुनौतियां मार्गदर्शन, निवेशक पहुंच और क्लाउड क्रेडिट की सुविधा।
सभी के लिए एआई: स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि जैसे क्षेत्रों में उच्च-प्रभाव वाले एआई समाधानों को बढ़ावा।
एआई बाय हर: महिला उद्यमियों को एआई क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम।
युवॅ एआई: 13-21 वर्ष के युवाओं को एआई परियोजनाओं के माध्यम से नवाचार की दिशा में प्रेरित करना।
शोध संगोष्ठी: भारत और ग्लोबल साउथ के शोधकर्ताओं द्वारा अग्रणी एआई कार्यों का प्रदर्शन।
एआई एक्सपो शोकेस: उद्योग क्षेत्रों को बदलने वाले एआई अनुप्रयोगों का प्रदर्शन।
इंडिया एआई टिंकरप्रेन्योर: कक्षा 6-12 के छात्रों के लिए एआई कौशल विकास शिविर।
आईआईटीएफ 2025 में एमईआईटीवाई का यह मंडप न केवल तकनीकी नवाचार का प्रतीक है, बल्कि समावेशिता, सहभागिता और वैश्विक सहयोग के माध्यम से भारत की भविष्य-उन्मुख डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।