Amul कभी IPO क्यों नहीं ला सकता ? क्या है इसके पीछे की सच्चाई

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (15/11/2025): Amul, जिसे आज भारत का सबसे बड़ा डेयरी प्रोड्यूसर माना जाता है, हर साल लगभग 66,000 करोड़ रुपये का कारोबार करता है। रोज़ाना 3.5 करोड़ लीटर दूध एकत्र करने वाला यह संगठन देश भर में 50 से अधिक दुग्ध उत्पाद पहुँचाता है। इसके बावजूद भी अमूल अपना IPO कभी नहीं ला सकता, और इसका कारण इसके बिज़नेस मॉडल में छिपा है।

अमूल एक कंपनी नहीं, बल्कि एक कोऑपरेटिव सोसायटी है। इसका मालिक कोई बिजनेसमैन नहीं, बल्कि 36 लाख किसान हैं, जो रोज़ाना दूध सप्लाई करते हैं। अमूल का पूरा मुनाफा इन्हीं किसानों तक वापस जाता है। यही वजह है कि अमूल को शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध नहीं किया जा सकता।

अमूल का मॉडल भारत में मध्यस्थों (मिडलमैन) को खत्म करने पर आधारित है। दूध सीधे किसानों से लेकर प्रोसेस होकर ट्रकों के ज़रिए देश भर के डिस्ट्रीब्यूटरों तक पहुंचता है और फिर लगभग 20,000 दुकानों पर सप्लाई किया जाता है। इस मॉडल ने न केवल किसानों की आय बढ़ाई, बल्कि भारत में व्हाइट रेवोल्यूशन को जन्म दिया, जिसने देश को दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक बनाया।

अमूल का यही “फार्मर-ओन्ड मॉडल” उसे अनूठा बनाता है—और यही कारण है कि अमूल कभी IPO नहीं लाएगा। यह केवल एक डेयरी ब्रांड नहीं, बल्कि भारत के किसानों की आर्थिक मजबूती का प्रतीक है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।