GREATER NOIDA News (15 November 2025): ग्रेटर नोएडा के ऊंची दनकौर क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता पर हुए जानलेवा हमले ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल सब्जी विक्रेता का एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
पीड़ित बबलू के अनुसार, वह पिछले कई वर्षों से सब्जी बेचने का कार्य कर रहे हैं। उनके पड़ोस में रहने वाला युवक नूर अक्सर उनके घर से दूध लेने जाता था। बबलू का आरोप है कि शुक्रवार को नूर उनके घर से करीब 40 हजार रुपये चोरी करके फरार हो गया। चोरी की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई है।
बबलू ने बताया कि जब उन्हें रुपये गायब मिले और फुटेज देखने पर नूर पर शक पक्का हो गया, तो वे उसी रात नूर के घर अपनी रकम वापस मांगने पहुंचे। इस दौरान नूर ने उल्टा बबलू से बदसलूकी की और विवाद बढ़ने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच में आकर मामला किसी तरह शांत कराया।
घटना यहीं नहीं रुकी। बबलू शाम को जब अपने घर से कुछ दूरी पर सब्जी बेच रहे थे, तभी नूर अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ वहां पहुंचा और अचानक लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में बबलू बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नूर और उसके परिजनों को आरोपी बनाते हुए शनिवार को केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि घटना के सीसीटीवी फुटेज भी जांच का हिस्सा बनाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।