योगी का जादू चला बिहार में: जिन सीटों पर किया प्रचार, वहां 90% जीत का स्ट्राइक रेट

टेन न्यूज नेटवर्क

Bihar News (15 November 2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने एनडीए को भारी बहुमत दिलाया है। कुल 243 सीटों में से एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया। बीजेपी को 89 और जेडीयू को 85 सीटें मिलीं, जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर सिमटकर रह गया। इस चुनाव में स्टार प्रचारकों की भूमिका खास रही, जिनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रभाव सबसे चर्चित रहा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बार बिहार की 31 विधानसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। इनमें से 28 सीटों पर एनडीए की जीत हुई, जिसके चलते उनका स्ट्राइक रेट करीब 90 प्रतिशत रहा। यह आंकड़ा बताता है कि सीएम योगी की लोकप्रियता न सिर्फ उत्तर प्रदेश में, बल्कि बिहार की राजनीतिक ज़मीन पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ रही है।

योगी ने जिन 31 सीटों पर प्रचार किया, उनमें से 27 पर बीजेपी और शेष सीटों पर एनडीए के अन्य सहयोगी दल चुनाव मैदान में थे। दिलचस्प बात यह रही कि दानापुर सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यहां बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव शुरूआती राउंड में पीछे चल रहे थे, लेकिन अंततः उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार रीत लाल यादव को हराकर जीत दर्ज की।

हालांकि, कुछ सीटें ऐसी भी रहीं जहां योगी के प्रचार के बाद भी एनडीए को जीत नहीं मिल सकी। इनमें रघुनाथपुर, गरखा और बिस्फी शामिल हैं। रघुनाथपुर में जेडीयू उम्मीदवार विकास सिंह, राजद के ओसामा शहाब से हार गए। गरखा में राजद के सुरेंद्र राम ने लोजपा(राजग) उम्मीदवार सीमांत मृणाल को पराजित किया। वहीं बिस्फी में बीजेपी प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर को राजद उम्मीदवार आसिफ अहमद ने मात दे दी।

कुल मिलाकर, योगी आदित्यनाथ के प्रचार ने बिहार में एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। उनका 90% स्ट्राइक रेट यह साबित करता है कि उनका राजनीतिक प्रभाव बिहार की जनता में भी मजबूती से कायम है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।