बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर बोले मंत्री कपिल मिश्रा “यह मोदी की नीतियों और देशभक्ति की जीत”

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (15 November 2025): बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने इस परिणाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह विजय मोदी के बिहार के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और देश के आम नागरिकों के साथ बने मजबूत जनसंपर्क का परिणाम है। मिश्रा ने यह भी कहा कि जो भी देश या भारतीय सेना के खिलाफ बयान देगा, जनता उसे इसी तरह करारा जवाब देती रहेगी।

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से एनडीए गठबंधन ने 202 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। वहीं AIMIM को 6 सीटें मिली हैं और महागठबंधन सिर्फ 32 सीटों पर सिमटकर रह गया। राजद 25 सीटों पर सीमित रह गई। इस भारी अंतर ने बिहार की सियासत में एनडीए की पकड़ और मजबूत कर दी है तथा विपक्षी दलों को नए सिरे से रणनीति बनाने पर मजबूर कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर में कल रात हुए विस्फोट पर भी कपिल मिश्रा ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले एक से डेढ़ महीने के भीतर सुरक्षा एजेंसियों ने आठ बड़े आतंकी प्रयासों को नाकाम किया है, जिसके कारण आतंकी संगठन हताशा और घबराहट में ऐसे हमलों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं। मिश्रा ने विश्वास जताया कि भारतीय सुरक्षा बल और सेना जल्द ही इन आतंकी गतिविधियों को पूरी तरह कुचलकर क्षेत्र में शांति स्थापित करेंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।