सेक्टर अल्फा-2 में चला Greater Noida Authority का अतिक्रमण हटाओ अभियान
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (12/11/2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के अर्बन सर्विसेज विभाग ने मंगलवार को सेक्टर अल्फा-2 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 अवैध खोखे और काउंटर जब्त किए। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस की सहायता से प्राधिकरण के निर्देश पर की गई। सड़क किनारे और दुकानों के सामने बनाए गए इन अवैध खोखों के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में लगातार दिक्कत हो रही थी। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर प्राधिकरण ने यह सख्त कदम उठाया।
प्राधिकरण के सीईओ एन. जी. रवि कुमार और एसीईओ प्रेरणा सिंह के निर्देश पर यह अभियान ओएसडी मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अर्बन सर्विसेज विभाग की टीम ने चलाया। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को स्पष्ट हिदायत दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जब्त किए गए खोखों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
अर्बन सर्विसेज विभाग की इस कार्रवाई से सेक्टर अल्फा-2 के निवासियों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने कहा कि इस कदम से क्षेत्र की साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। प्राधिकरण ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।