हिट एंड रन पीड़ितों को अब मिलेगा त्वरित मुआवजा, गौतमबुद्ध नगर में समिति का गठन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (11/11/2025): हिट एंड रन सड़क दुर्घटनाओं (Hit and Run Road Accidents) में पीड़ितों को शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाने के लिए गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति सड़क दुर्घटनाओं से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता (Financial Assistance) राशि प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल, त्वरित निस्तारण और पारदर्शिता से करना है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि समिति की अध्यक्षता जिलाधिकारी/दावा निपटान आयुक्त करेंगे। सदस्यों में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), उप जिलाधिकारी (दावा जांच अधिकारी), उप पुलिस आयुक्त (यातायात), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एआरटीओ (प्रवर्तन), एनजीओ प्रतिनिधि तथा साधारण बीमा परिषद के नामित अधिकारी शामिल होंगे।
आगे उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2 लाख और गंभीर रूप से घायल होने पर 50 हजार का मुआवजा (Compensation) दिया जाएगा। पात्र व्यक्ति या उनके प्रतिनिधि Hit & Run Compensation Scheme Portal (https://pathanamthitta.nic.in/en/hitandrun/) पर प्रारूप-1 (पैरा 20(1)) एवं प्रारूप-4 (शपथ पत्र) के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधित उप जिलाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर के समक्ष जमा किया जाएगा।
सहायक परिवहन अधिकारी ने जनता से अपील की है कि दुर्घटना की स्थिति में पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें।
इस व्यवस्था से दुर्घटना पीड़ितों को समयबद्ध सहायता मिलेगी और शासन की संवेदनशील नीति को मजबूती मिलेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।