निलोनी गांव में गोवंश का रेस्क्यू: गौरक्षक दल ने पेश की जान बचाने की मिसाल

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (10/11/2025): ग्रेटर नोएडा के निलोनी गांव में सोमवार सुबह एक गोवंश पोखर के दलदल में फंस गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही गौरक्षक दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गौरक्षक दल के प्रमुख त्रिलोक गुर्जर नवादा ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली, टीम तुरंत रस्सियों और स्थानीय साधनों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। दलदल में गहराई और फिसलन होने के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण था, लेकिन सभी कार्यकर्ताओं ने संयम और साहस के साथ मिशन पूरा किया।

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य सिर्फ गोवंश की रक्षा करना नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को जीवित रखना भी है। हमारे लिए गौसेवा कोई दायित्व नहीं, बल्कि धर्म है। जिले में कहीं भी ऐसी आपात स्थिति की सूचना मिलते ही हमारी टीमें बिना देरी मौके पर पहुंचती हैं, त्रिलोक गुर्जर ने कहा।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में तनिष पंडित, अनुज राजपूत, देवकरन भाटी, हरेंद्र भाटी, रोहित ठाकुर, अक्षय, शिवम भाटी और गौरव ठाकुर समेत कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। टीम ने तालमेल और मेहनत के साथ गोवंश को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई। गांव के लोगों ने गौरक्षक दल की तत्परता और सेवा भावना की प्रशंसा की। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि जब समाज और संगठन मिलकर कार्य करें तो कोई भी मुश्किल असंभव नहीं रहती।

त्रिलोक गुर्जर ने बताया कि, गौरक्षक दल आगे भी जिलेभर में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण और पशुसेवा से जुड़े अभियानों को जारी रखेगा।संवेदनशीलता और सेवा का उदाहरण बना निलोनी गांव का यह अभियान, जिसने एक बार फिर यह साबित किया कि जीवों की रक्षा ही सच्ची मानवता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।