नोएडा सेक्टर-113 पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (07 जनवरी, 2025): नोएडा सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और एक लुटेरे के बीच मुठभेड़ हुई। एफएनजी कट के पास पुलिस संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ककराला की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखा, जो पुलिस को देखकर वापस जाने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन वह झाड़ियों में छिपने की कोशिश करने लगा।

जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो उस व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें संदिग्ध घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान कुलदीप तिवारी (29), निवासी सेक्टर ए-6, पॉकेट-11, नरेला, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके पास से 5 मोबाइल फोन और एक अवैध हथियार बरामद किया। इन मोबाइलों में से एक के संबंध में थाना सेक्टर-113 में मामला दर्ज था। पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि कुलदीप का आपराधिक इतिहास भी है। पुलिस अब उसके पुराने मामलों की जानकारी जुटा रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।