यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई IAS अधिकारियों के तबादले, नए दायित्व सौंपे गए

टेन न्यूज नेटवर्क

लखनऊ (07 जनवरी 2025): उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह बदलाव विभिन्न विभागों और मंडलों में प्रशासनिक कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभार से आलोक कुमार को मुक्त कर दिया गया है, जबकि मनीष चौहान को इस विभाग का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, प्रमुख सचिव स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के प्रभार से लीना ज़ौहरी को मुक्त कर दिया गया है। इस पद पर अब अमित गुप्ता को नियुक्त किया गया है, जिन्हें इस विभाग के महानिरीक्षक निबंधन का दायित्व भी सौंपा गया है।

वित्त विभाग में मुथु कुमार स्वामी को सचिव बनाया गया है, जबकि विजेंदर पांड्या को आयुक्त कानपुर मंडल के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बालकृष्ण त्रिपाठी को आयुक्त विन्ध्याचल मंडल का कार्यभार सौंपा गया है। इसी क्रम में, डॉक्टर रूपेश कुमार को महानिरीक्षक निबंधन के पद से मुक्त कर दिया गया है।

आज़मगढ़ मंडल के आयुक्त पद पर विवेक को नियुक्त किया गया है, वहीं अजीत कुमार को चित्रकूट धाम मंडल का आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा, नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय को सचिव नियोजन विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

यह फेरबदल प्रशासनिक तंत्र को अधिक सुचारू और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। नई नियुक्तियों से विभिन्न विभागों में कार्यक्षमता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।