GREATER NOIDA News (09/11/2025): बिसरख थाना पुलिस ने जमीन विवाद में हुए हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से दो कारें, एक मोटरसाइकिल और पांच लकड़ी के डंडे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज बाल्मीकि, संजय सोलंकी, नीतिश भाटी उर्फ जादू, अभिषेक भाटी और रितिक भाटी के रूप में हुई है।
गोलीबारी और मारपीट में एक की मौत
घटना 3 नवंबर की शाम करीब सात बजे तिगरी गोलचक्कर के पास ग्रीनफील्ड स्कूल के निकट हुई थी। पुलिस के अनुसार, गौरव यादव और उनके दोस्त लव कुमार उर्फ लव गुरु पर अचानक हमला कर दिया गया। बताया गया कि आरोपी सचिन गुर्जर और नितिश गुर्जर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और लव कुमार को घसीटकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जब गौरव ने बीच-बचाव की कोशिश की तो सचिन ने पिस्टल से फायर कर दिया, जिससे गोली गौरव के पैर में लगी। घायल दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान लव कुमार की मौत हो गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर 8 नवंबर को चार मूर्ति से एटीएस गोलचक्कर की ओर जाने वाले मार्ग से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जमीन विवाद बना हिंसा की वजह
जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला एक जमीन के विवाद से जुड़ा था। बताया गया कि सचिन बैंसला और पंकज बाल्मीकि का नीबूलाल नामक व्यक्ति की जमीन को लेकर गौरव यादव और लव कुमार से पुराना विवाद चल रहा था। मृतक लव और उसके साथियों ने कुछ दिन पहले एक प्लॉट की बाउंड्री वॉल तोड़ने की कोशिश की थी, जिसका विरोध करते हुए दूसरी पक्ष ने हमला कर दिया।
मुख्य आरोपी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, इस हमले की साजिश जमीन के कब्जे को लेकर रची गई थी। गिरफ्तार पांचों आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब इस मामले में शामिल मुख्य आरोपी सचिन गुर्जर और उसके अन्य फरार साथियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।