नाली के पानी के विवाद में हुई डबल मर्डर वारदात का आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

GREATER NOIDA News (07/11/2025): ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा पुलिस ने नाली के पानी के विवाद में हुई दोहरी हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी जितेन्द्र उर्फ होल्दे निवासी ग्राम सैंथली, थाना जारचा (उम्र करीब 32 वर्ष) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। पुलिस ने उसे ईंट के भट्टे से लगभग 100 मीटर आनंदपुर की ओर से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से मोटरसाइकिल नंबर यूपी 16 बीवी 0444 बरामद की गई, जिसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।

क्या है पूरी घटना

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 अक्तूबर 2025 को थाना जारचा (Jarcha Police Station) क्षेत्र के ग्राम सैंथली में नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने अजयपाल और दीपांशु नामक दो ग्रामीणों पर गोली चला दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।इस संबंध में वादी द्वारा दी गई तहरीर पर थाना जारचा में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी जितेन्द्र उर्फ होल्दे फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। आज पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही वारदात में शामिल अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।