जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दनकौर में खेल महोत्सव का किया उद्घाटन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
GREATER NOIDA News (07/11/2025): जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आज शुक्रवार को दनकौर स्थित SDRV कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित “खेल महोत्सव” (Sports Festival) में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के जोश, प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में संघर्ष, संयम और सफलता का सबसे बड़ा पाठ पढ़ाने वाला मंच है।
जेवर विधायक विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने कहा कि हाल ही में देश की बेटियों ने क्रिकेट के मैदान पर विश्व पटल पर भारत का परचम लहराकर यह सिद्ध कर दिया है कि जब अवसर और विश्वास दिया जाए, तो भारत की युवा शक्ति हर क्षेत्र में इतिहास रच सकती है। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास” के मंत्र से प्रेरित होकर देश आज एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जहां हर बच्चे को अपने सपनों को साकार करने का समान अवसर मिल सके।

साथ ही जेवर विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाएं। उन्होंने कहा कि “युवाओं की ऊर्जा और खेल भावना ही आने वाले समय में भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने भी खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार प्रदर्शन किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।