मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना है तो खेल से जुड़ना होगा: मनजीत सिंह, गौतमबुद्ध नगर हॉकी संघ

टेन न्यूज़ नेटवर्क

GREATER NOIDA News (07/11/2025): आज 7 नवम्बर को ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में गौतमबुद्ध नगर हॉकी संघ, भारतीय हॉकी संघ और फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी से संबद्ध होने के सौ वर्ष पूर्णता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिताएं (Men’s and Women’s Hockey Tournaments) आयोजित की गईं। जिले के हॉकी प्रेमियों और खेल प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को भव्यता प्रदान की।

गौतमबुद्ध नगर हॉकी संघ (Gautam Buddha Nagar Hockey Association) के महासचिव मनजीत सिंह ने सभी खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल, मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। गौतमबुद्ध नगर हॉकी संघ का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को खेलों से जोड़ा जाए, उनकी प्रतिभा को निखारकर उन्हें एक उचित मंच प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि आज की महिला और पुरुष हॉकी प्रतियोगिताएं बेहद शानदार रहीं।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में एनआरआई बलबीर सिंह ढिल्लन (पूर्व जैवलिन थ्रोअर), एस्टर पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा, उप प्राचार्य जयवीर सिंह डांगर, अशोक कुमार शर्मा (पूर्व लेबर कमिश्नर), डॉ. रविंदर, परवेज अली (इंचार्ज, गौतमबुद्ध नगर खेल कार्यालय), रवींद्र सिंह (एसीपी), हरेंद्र भाटी (एक्टिव सिटिजन टीम), आलोक सिंह, अनिल चौधरी, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आशीष शर्मा, संजीव अग्रवाल, वी.के. सहरावत, टी.पी. सिंह (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हॉकी संघ), अफज़ल हुसैन (पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी), खेल जगत में ‘चाचा हिन्दुस्तानी’ के नाम से प्रसिद्ध सुभाष चंदेल, नीरज कुमार (राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व प्रशिक्षक), गौतमबुद्ध नगर हॉकी संघ के पदाधिकारीगण तथा भारी संख्या में उपस्थित दर्शक गण शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए और सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।