सेक्टर बीटा-1 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का औचक निरीक्षण
GREATER NOIDA News (07/11/2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के इलेक्ट्रिक विभाग के सहायक प्रबंधक अनुज कुमार और मैनेजर विवेक कुमार ने गुरुवार की रात सेक्टर बीटा-1 (Sector Beta-1) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेक्टर की आरडब्ल्यूए (RWA) कार्यकारिणी के सदस्यों ने अधिकारियों को सेक्टर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और तत्काल समाधान की मांग की।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा ने बताया कि सेक्टर में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें बंद हैं और पोल-टू-पोल केबल खिंची हुई है, जिससे गलियों में अंधेरा रहता है। वहीं आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी ने कहा कि इलेक्ट्रिक पोल के सिंटेक्स बॉक्स और पिलंथ टूटे हुए हैं, साथ ही कई पोल जर्जर स्थिति में हैं और नंगे तार खुले पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के बारे में कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।

निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जहां भी मरम्मत या रिप्लेसमेंट की आवश्यकता होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा ताकि सेक्टरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस मौके पर आरडब्ल्यूए कोषाध्यक्ष विपिन भाटी, राहुल गुप्ता, टेक्निकल सुरेश शर्मा, इलेक्ट्रीशियन राणा, विनोद सोलकी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। अधिकारियों और निवासियों के बीच यह संवाद सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।