ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पिता-पुत्र पर फायरिंग करने वाले आरोपी को दबोचा, पिस्टल और कारतूस बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (07 नवंबर, 2025): ग्रेटर नोएडा में थाना इकोटेक-III पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी ने आपसी विवाद के चलते एक पिता और उसके बेटे पर फायरिंग की थी, हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए।

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर को थाना इकोटेक-III क्षेत्र के ग्राम सैनी में आरोपी विकास नागर निवासी ग्राम सैनी, थाना इकोटेक-III, जनपद गौतमबुद्ध नगर ने वादी और उसके पिता पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। घटना के बाद वादी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

छह नवंबर को अदालत से स्वीकृत पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने कबूल किया कि उसने घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस अपने घर के कमरे में रखे सोफे के अंदर छिपा रखे हैं। पुलिस टीम ने आरोपी के बताए स्थान पर पहुंचकर हथियार बरामद कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने यह वारदात आपसी विवाद के चलते अंजाम दी थी। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।