हरियाणा चुनाव को लेकर फिर हमलावर हुए राहुल गांधी- “वास्तविक चुनाव नहीं व्यापक चोरी”
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (07 November 2025): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव “वास्तविक चुनाव नहीं बल्कि एक व्यापक चोरी” था। राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि जिन फर्जी वोटों और नकली तस्वीरों के सबूत उन्होंने पेश किए, उन पर अब तक चुनाव आयोग की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने कहा, “भाजपा चुनाव आयोग का बचाव कर रही है, लेकिन आरोपों को नकार नहीं रही। सच यह है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग मिलकर संविधान पर हमला कर रहे हैं।”
‘एक व्यक्ति, कई वोट’ का आरोप
राहुल गांधी ने कहा कि संविधान में “एक व्यक्ति, एक वोट” की व्यवस्था है, लेकिन हरियाणा में इसका खुला उल्लंघन हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह एक ही व्यक्ति के नाम पर कई वोट डाले गए, कुछ मतदान केंद्रों पर तो विदेशी नागरिकों के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज थे। राहुल ने उदाहरण देते हुए कहा कि “एक बूथ पर एक महिला की 200 तस्वीरें थीं,” जो चुनावी धांधली का बड़ा सबूत है। भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर किया है।
बिहार और अन्य राज्यों में भी साजिश का आरोप
राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि भाजपा आने वाले बिहार चुनाव में भी इसी तरह की चुनावी गड़बड़ी करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि “उन्होंने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी यही किया, गुजरात में तो यह वर्षों से चल रहा है।” राहुल के मुताबिक यह सिर्फ एक राज्य का मामला नहीं बल्कि पूरे देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की एक सुनियोजित रणनीति है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगा और संसद से सड़क तक इस लड़ाई को जारी रखेगा।
हम युवाओं को सच दिखाएंगे
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस इस पूरे मामले की जांच और तथ्यों को सामने लाने की प्रक्रिया जारी रखेगी। उन्होंने कहा, “हमारे पास बहुत सारा सामग्री है, और हम इसे जनता के सामने रखेंगे। हम भारत की जेन Z और युवाओं को दिखाएंगे कि नरेंद्र मोदी चुनाव चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं।” राहुल ने कहा कि यह केवल कांग्रेस की लड़ाई नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने देश के युवाओं से अपील की कि वे “सत्ता के इस दुरुपयोग के खिलाफ खड़े हों और सच्चे लोकतंत्र की रक्षा करें।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।