अवाडा कंपनी को लेकर भड़के किसान, बोले विकास तभी होगा जब किसानों को मिलेगा न्याय
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (05/11/2025): अवाडा कंपनी स्थित सुनपुरा में किसान सभा की महापंचायत (Mahapanchayat) आयोजित की गई, जिसमें खेड़ी भनौता और सुनपुरा के किसानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि नए कानून को लागू किया जाए, जिसके अंतर्गत 20% विकसित प्लॉट सभी प्रभावित किसानों (Affected Farmers) को दिए जाएं एवं मुआवजे (Compensation) की दर सर्किल रेट का चार गुना तय की जाए। जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक किसान अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं।
खेड़ी कमेटी के अध्यक्ष मुकेश ने कहा कि किसान विकास के विरुद्ध नहीं हैं, परंतु विकास में किसानों की भागीदारी नए कानून के अनुसार सुनिश्चित की जानी चाहिए। सुनपुरा कमेटी के अध्यक्ष सुशील ने कहा कि किसान अवाडा कंपनी को जमीन तभी देंगे जब मुआवजा बाजार भाव पर तय किया जाएगा एवं कानून के अनुसार 20% जमीन विकसित कर दी जाएगी।
किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने अपने संबोधन में कहा कि किसान सभा नए कानून को लागू करने की लड़ाई लगातार लड़ रही है। 25 नवंबर को एक बार फिर किसान कलेक्ट्रेट पर अपना आंदोलन करेंगे, जिसमें उन्होंने सभी किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की।
किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण और किसानों की चिंता जनप्रतिनिधियों का विषय नहीं रह गया है। यही वजह है कि वे कभी भी मुख्यमंत्री के समक्ष किसानों की मांग नहीं रखते। किसान सभा के आंदोलन से प्राप्त उपलब्धियों पर झूठा श्रेय लेने की कोशिश करना उनकी कमजोरी को ही दर्शाता है।
किसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि हमारी लड़ाई कानून का पालन कराने की है। प्राधिकरण, प्रशासन और सरकार का कर्तव्य है कि वे कानून का पालन करें और किसानों को उनका हक दें। किसान सभा 10% प्लॉट और नए कानून को लागू कराने की लड़ाई को उसके अंतिम नतीजे तक पहुंचाकर ही दम लेगी।
शिशांत भाटी ने कहा कि हम हर हाल में अपने मकसद में कामयाब होंगे। जरूरत है किसान सभा के साथ संगठित होने और एकता कायम करने की। उन्होंने 25 नवंबर को बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर घेराव करने का आह्वान किया।
पंचायत की अध्यक्षता महाशय दयाराम ने की। पंचायत में गबरी मुखिया सुरेश यादव, मनोज यादव, सतीश यादव, अशोक भाटी, डॉ. जगदीश, यतेन्द्र, डॉ. जयकिशन, विजय यादव, अशोक आर्य, करण सिंह नागर, सुरेन्द्र पंडित, नरेश नगर और मोनू मुखिया सहित कई किसान मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।