यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

GREATER NOIDA News (05/11/2025): ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के पास हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की 19 वर्षीय छात्रा अलका नागर की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम दनकौर थाना क्षेत्र में एनआरआई सिटी के सामने हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

मूल रूप से नोरंगपुर गांव निवासी मनोज नागर की बेटी अलका यूनिवर्सिटी में बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी। सोमवार को पढ़ाई खत्म करने के बाद वह अपनी स्कूटी से घर लौट रही थीं। जैसे ही वह यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर एनआरआई सिटी के सामने पहुंचीं, उसी समय पीछे से आ रही एक कार ने अनियंत्रित होकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और अलका सड़क पर दूर जा गिरीं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल छात्रा को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार शाम को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अलका की असमय मौत से नोरंगपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अलका पढ़ाई में होनहार और बेहद संस्कारी थी। यूनिवर्सिटी में भी उसके साथी छात्रों और शिक्षकों ने उसकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।