डेंगू-मलेरिया के आंकड़े दबा गई भाजपा सरकार: अंकुश नारंग का बड़ा आरोप

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (05 नवंबर, 2025): दिल्ली में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा शासित एमसीडी (MCD) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन हफ्तों तक मौसमी बीमारियों के आंकड़े छिपाए और मौतों की जानकारी रिपोर्ट से हटा दी।

नारंग ने बताया कि एमसीडी की पिछली रिपोर्ट 6 अक्टूबर को जारी हुई थी, जबकि अगली रिपोर्ट 3 नवंबर को सामने आई। इस नई रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू के 300, मलेरिया के 200 और चिकनगुनिया के 60 नए केस दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि “बीमारियों की असली स्थिति छिपाई जा रही है ताकि भाजपा की नाकामी उजागर न हो।”

अंकुश नारंग ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि उसने जनता को जागरूक करने के लिए कोई अभियान (Awareness Campaign) नहीं चलाया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के ‘10 हफ्ते, 10 मिनट, 10 रविवार’ अभियान के समय डेंगू पर काबू पाया गया था, लेकिन इस बार भाजपा ने कोई तैयारी नहीं की।

एमसीडी के मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) कर्मचारियों की 33 दिनों की हड़ताल (Strike) का जिक्र करते हुए नारंग ने कहा कि अगर भाजपा ने समय रहते दखल दिया होता, तो बीमारियों का फैलाव नहीं होता। उन्होंने कहा कि “अब सरकार रिपोर्ट छिपाकर अपनी नाकामी पर पर्दा डाल रही है, लेकिन जनता सब समझ रही है।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।