New Delhi News (05 नवंबर, 2025): दिल्ली विधानसभा में इस सप्ताह राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150वें वर्ष की गौरवशाली वर्षगांठ पर एक भव्य सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जाएगा। 7 नवम्बर, शुक्रवार को होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता स्मृति पट्टिका (Memorial Plaque) का अनावरण करेंगे, जबकि साहित्य कला परिषद के कलाकार राष्ट्रभक्ति और एकता के भाव से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे। शाम के समय पूरा विधानसभा भवन तिरंगे (Tricolor) रंगों की रोशनी में आलोकित होगा।
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि “‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। दिल्ली विधानसभा इस राष्ट्रीय धरोहर के 150 वर्षों का उत्सव मनाने पर गर्व महसूस करती है। यह आयोजन हमें उन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर देता है, जिनसे हमारे राष्ट्र की नींव रखी गई।”
“वंदे मातरम्”, जिसका अर्थ है “हे माँ, मैं तुझे नमन करता हूँ”, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन (Freedom Movement) के दौरान राष्ट्रीय चेतना (National Consciousness) का प्रतीक बना। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा 1875 में रचित यह गीत स्वतंत्रता के संघर्ष में एक प्रेरक शक्ति रहा, जिसने देशवासियों में गौरव, एकता और समर्पण का भाव जगाया।
दिल्ली विधानसभा की ओर से कहा गया कि यह आयोजन केवल इस गीत के रचनाकाल की स्मृति नहीं, बल्कि उसके संदेश की आधुनिक भारत (Modern India) में प्रासंगिकता को भी अभिव्यक्त करता है। “वंदे मातरम्” आज भी भारतीयों में “विविधता में एकता” (Unity in Diversity) की भावना को सशक्त बनाता है और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के अटूट बंधन का प्रतीक बना हुआ है।
यह समारोह दिल्ली विधानसभा की उस निरंतर प्रतिबद्धता का द्योतक है, जिसके तहत वह राष्ट्रीय गौरव, सांस्कृतिक धरोहर और एकता के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।