सिवान से गोपालगंज तक दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का विजयी रोड शो

टेन न्यूज नेटवर्क

Bihar News (05 नवंबर, 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बिहार दौरे ने मंगलवार को सिवान से गोपालगंज तक अभूतपूर्व जनसमर्थन का माहौल बना दिया। बड़कागांव से तरवार तक निकले भव्य रोड शो में उमड़ी भीड़ ने फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया, वहीं नारों से गूंज उठा—“बिहार पकड़ चुका है रफ़्तार, जनता माँगे फिर से एनडीए सरकार।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार अब “जंगलराज के अंधकार” से निकलकर “विकास और सुशासन की रौशनी” में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज बिहार की पहचान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेलवे और एयरपोर्ट जैसी योजनाओं में प्रगति से हो रही है।

विपक्ष पर तीखा वार करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, “जो लोग कभी पशुओं का चारा तक खा गए, वे आज जनता को झूठ का दाना खिलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब बिहार की जनता समझदार है, वो विकास के साथ है, छल के साथ नहीं।” उन्होंने कहा कि लालटेन युग का अंधकार अब इतिहास बन चुका है, और एनडीए ने बिहार को नई दिशा दी है।

गोपालगंज में दूसरे रोड शो के दौरान भी हज़ारों की संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े। मुख्यमंत्री ने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से अपील करते हुए कहा कि “कमल का बटन दबाएं, बिहार में विकास का उजाला बनाए रखें।”

जनता के उत्साह से गदगद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अपार समर्थन साबित करता है कि “बिहार अब भ्रम नहीं, विकास चाहता है।” उन्होंने सिवान और गोपालगंज की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह विश्वास और स्नेह ही एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।