यमुना में गंदगी पर गरमाई सियासत, बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर ने सौरभ भारद्वाज को घेरा
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (02 नवंबर, 2025): दिल्ली भाजपा (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें “राजनीतिक सेल्फ गोल” करने वाला नेता बताया है। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि भारद्वाज ने अपने ही बयान में यह स्वीकार कर लिया कि यमुना (Yamuna River) अपनी “पुरानी गंदी हालत” पर लौट आई है — वही स्थिति जो केजरीवाल सरकार ने जनवरी 2025 में छोड़ी थी।
प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि “ज्यादा बोलने की आदत” में सौरभ भारद्वाज हर दिन ऐसा कुछ कह देते हैं जो आम आदमी पार्टी की ही पोल खोल देता है। उन्होंने कहा, “आज दिल्ली का हर नागरिक देख रहा है कि गत आठ महीनों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) की सरकार ने यमुना सफाई (Clean Yamuna Mission) पर ठोस कार्य किया है और अब जल गुणवत्ता में 25 से 30 प्रतिशत सुधार देखा जा रहा है।”
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 10 साल तक सत्ता में रहते हुए केजरीवाल सरकार ने यमुना की सफाई के नाम पर “हजारों करोड़ का खेल” किया, लेकिन न तो नदी साफ हुई, न घाटों का कायाकल्प हुआ। “अब जब भाजपा सरकार वास्तविक सफाई कार्य कर रही है, तो आम आदमी पार्टी के नेता बौखलाहट में झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं,” उन्होंने जोड़ा।
कपूर ने कहा कि भारद्वाज का यह बयान अपने आप में स्वीकारोक्ति है कि यमुना की स्थिति वही है, जैसी केजरीवाल शासन के अंत में थी। उन्होंने कहा — “सौरभ भारद्वाज ने अपने शब्दों से यह स्वीकार किया कि यमुना उसी गंदी स्थिति में लौट आई है, जो जनवरी 2025 में उनकी सरकार ने छोड़ी थी। यह उनके ही शासन की नाकामी की सार्वजनिक पुष्टि है।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।