नोएडा के निजी अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन फटी, मचा हड़कंप!

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (02 नवंबर, 2025): नोएडा सेक्टर-66 स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार दोपहर करीब 12 बजे ऑक्सीजन पाइपलाइन में लीकेज (Leakage) के कारण अचानक माइनर ब्लास्ट (Minor Blast) हुआ। धमाके के साथ ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी (Panic) मच गई। तेज आवाज सुनकर मरीज और स्टाफ तुरंत बाहर की ओर भागने लगे, जबकि धुएं के कारण दृश्यता (Visibility) कुछ देर के लिए प्रभावित हो गई।

जानकारी के अनुसार, ऑक्सीजन लाइन के फटने से आईसीयू (ICU) में भर्ती आठ गंभीर मरीजों की ऑक्सीजन सप्लाई (Oxygen Supply) बाधित हो गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी मरीजों को पास के अस्पतालों में एंबुलेंस के माध्यम से शिफ्ट (Shift) कर दिया।

सूचना मिलते ही फेस-3 थाना पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और हालात पर नियंत्रण पाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह ब्लास्ट ऑक्सीजन लाइन में लीकेज के कारण हुआ था, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी मरीज या स्टाफ को कोई चोट नहीं आई। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, आईसीयू के आठ मरीजों को सफलतापूर्वक शिफ्ट किया गया है और अन्य गंभीर मरीजों को भी सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है।

इस मामले को लेकर सीएमओ गौतम बुद्ध नगर (CMO GB Nagar) से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फिलहाल उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जैसे ही प्रतिक्रिया प्राप्त होगी, समाचार को अपडेट किया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।