नोएडा प्राधिकरण से किसानों की वार्ता रही बेनतीजा, अब कब होगी महापंचायत?

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (01 नवंबर, 2025): भारतीय किसान यूनियन (मंच) और नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के बीच शनिवार को हुई लंबी वार्ता (Talks) किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। प्राधिकरण के बोर्ड रूम (Board Room) में लगभग तीन घंटे तक चली इस बैठक (Meeting) में किसानों ने अपनी प्रमुख मांगों — 5% और 10% भूखंड, 1976 से 1997 तक के किसान कोटे के प्लॉट (Plots) और आबादी निस्तारण (Settlement) — को लेकर जोरदार तरीके से पक्ष रखा, लेकिन प्राधिकरण अधिकारियों के जवाब किसानों को संतुष्ट नहीं कर पाए।

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि वार्ता विफल रहने के बाद किसानों का अनिश्चितकालीन धरना (Protest) तीसरे दिन भी जारी है। आज के धरने की अध्यक्षता मूलचंद शर्मा ने की और संचालन सुनील भाटी ने किया।

धरना स्थल पर पहुंचे प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर, अरविंद कुमार और एसीपी प्रवीण कुमार ने किसानों से वार्ता के लिए अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) कृष्णा करुणेश से मिलने का आग्रह किया था। वार्ता हुई, परंतु किसानों को ठोस समाधान नहीं मिला।

धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहा, “नोएडा प्राधिकरण इस बार किसानों को हल्के में न ले। अब किसान केवल वादों से नहीं, अधिकार लेकर ही घर लौटेगा।” उन्होंने घोषणा की कि आगामी 3 नवंबर (3 November) को नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत (Mahapanchayat) आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने कहा कि वार्ता में अधिकारियों ने भी माना कि किसानों के साथ अन्याय हुआ है। अशोक चौहान ने आरोप लगाया कि नोएडा प्राधिकरण ने वर्षों से किसानों को छलने का कार्य किया है और अब “या तो समाधान होगा या किसानों की समाधि बनेगी।”

धरना स्थल पर प्रमोद त्यागी, सूरज प्रधान, चरण सिंह प्रधान, कालू प्रधान, गौतम लोहिया, एडवोकेट दिनेश भाटी, मनविंदर भाटी, वीर सिंह टाइगर, प्रिंस भाटी, अनुप चौहान सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।