दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने साधा महाठगबंधन पर निशाना, कहा- “बिहार की जनता भोली है, बेवकूफ नहीं”
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Bihar News (30 October 2025): बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिहार बिहार दौरे के दौरान महाठगबंधन पर तीखा हमला बोला है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाठगबंधन के नेताओं के लिए सत्ता और वोट ही सर्वोपरि हैं। वे जनता की भावनाओं से खेलने, देश का अपमान करने और विरोधियों पर निजी हमले करने से भी पीछे नहीं हटते। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि ऐसे लोग केवल चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं, लेकिन अब जनता इनके असली चेहरे को भली-भांति पहचान चुकी है।
रेखा गुप्ता ने महाठगबंधन नेताओं की चुनावी रणनीति को “जनता को भ्रमित करने वाला” बताया। उन्होंने कहा कि ये लोग वादों और घोषणाओं की झड़ी तो लगाते हैं, लेकिन न तो उनके पास विकास की कोई दृष्टि है और न ही बिहार के भविष्य की कोई ठोस योजना। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाठगबंधन के नेताओं की राजनीति सिर्फ बयानबाजी और नफरत फैलाने तक सीमित है। उन्होंने कहा कि जब किसी दल के पास विकास का एजेंडा न हो, तो वह केवल झूठ और भड़काऊ भाषणों के सहारे जनता को गुमराह करने की कोशिश करता है।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि बिहार की जनता अब विकास को ही अपना मुद्दा बना चुकी है। उन्होंने कहा, “बिहार के लोग भोले जरूर हैं, लेकिन बेवकूफ नहीं। वे जानते हैं कि NDA के शासन में राज्य ने जिस रफ्तार से प्रगति की है, वही रफ्तार बिहार को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ा रही है।” उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस बार भी भ्रम और छलावे की राजनीति से बचें और उस गठबंधन को चुनें जो विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर बिहार के विज़न को आगे ले जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।