नोएडा पुलिस की बड़ी सफलता: 1.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (28/10/2025): नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व गोपनीय सूचना की सहायता से ड्रग्स की तस्करी (Drug Trafficking) करने वाले आरोपी शुभम कुमार को सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 1.5 करोड़ कीमत की 03 किलो ड्रग्स (चरस) बरामद की गई है।

एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला (ADCP Noida Sumit Kumar Shukla) ने जानकारी देते हुए पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपी शुभम कुमार ने बतायया कि वह अपने साथी वैभव के साथ मिलकर पहाड़ी क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में सस्ते दामों पर चरस (Hash) लाता है। उसे दिल्ली-एनसीआर एवं आस-पास के क्षेत्रों में महंगे दामों बेच कर मोटा मुनाफा कमाता है। प्राप्त धनराशि को आरोपी शेयर मार्केट (Stock Market) में निवेश कर शीघ्र अमीर बनने की लालच में इस प्रकार के अपराध को अंजाम देते हैं। आरोपी शुमभ कुमार ने बताया कि वह वैभव के कहने पर पहली बार ड्रग्स (चरस)की सप्लाई करने नोएडा आया था। आरोपी के अन्य साथ वैभव के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र करते उसके के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।