दिल्ली नगर निगम उपचुनाव की तारीखें घोषित, 12 वार्डों में 30 नवंबर को मतदान
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (28 October 2025): दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने राजधानी में नगर निगम (MCD) के 12 रिक्त वार्डों पर उपचुनाव कराने की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, उपचुनाव की अधिसूचना 3 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी और इसी दिन से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू होगी। मतदाताओं को 30 नवंबर 2025 (रविवार) को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिना किसी विराम के मतदान करने का अवसर मिलेगा।
12 वार्डों में होगा उपचुनाव
दिल्ली नगर निगम के जिन 12 वार्डों में उपचुनाव होने हैं, उनमें मुनका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, डिचाऊं कलां, नारैणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं। इनमें से कुछ वार्ड सामान्य श्रेणी के लिए हैं जबकि कुछ महिलाओं और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इन चुनावों के बाद दिल्ली नगर निगम में कुल पार्षदों की संख्या फिर से पूर्ण हो जाएगी।
नामांकन और मतगणना की प्रक्रिया
आयोग ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 होगी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को की जाएगी। उम्मीदवार 15 नवंबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतगणना 3 दिसंबर 2025 (बुधवार) को की जाएगी और परिणाम उसी दिन घोषित होने की संभावना है। आयोग ने निर्देश दिया है कि पूरा चुनावी प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 तक पूरी कर ली जाएगी।
चुनावी तैयारी में जुटा प्रशास
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने कहा है कि उपचुनाव की निष्पक्ष और शांतिपूर्ण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी और निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति जल्द की जाएगी। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से आचार संहिता का पालन करने की अपील की है ताकि उपचुनाव लोकतांत्रिक मर्यादाओं और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।