Breaking News: चीन से फैला HMPV वायरस भारत पहुंचा, बेंगलुरु में पहला मामला दर्ज!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली, (06 जनवरी 2025): HMPV (ह्यूमन मेटा न्यूमोवायरस) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। चीन में तेजी से फैलने वाला यह वायरस अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। बेंगलुरु के बैपटिस्ट अस्पताल में एक आठ महीने की बच्ची में HMPV (Human Metapneumovirus) वायरस की पुष्टि हुई है।
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची में संक्रमण के लक्षण पाए गए थे, जिसके बाद जांच में HMPV वायरस डिटेक्ट हुआ। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले पर औपचारिक पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि यह रिपोर्ट निजी अस्पताल की है और उन्होंने अपनी सरकारी लैब में इसकी पुष्टि नहीं की है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची के सैंपल को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), पुणे भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग कोई ठोस बयान देगा।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।