भव्यता और श्रद्धा का संगम: सीएम रेखा गुप्ता ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं, खरना पूजा में की सहभागिता
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (27 अक्टूबर, 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को राजधानीवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का उज्ज्वल प्रतीक है जो एकता, समरसता, स्वच्छता और श्रद्धा का संदेश देता है। मुख्यमंत्री आज आयोजित खरना पूजा में भी शामिल हुईं, जहाँ उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच छठ महापर्व की परंपराओं का सम्मान व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में पहली बार इतनी व्यापक स्तर पर सरकार द्वारा छठ का आयोजन हो रहा है, ताकि हर श्रद्धालु को बिना किसी असुविधा के पूजा-अर्चना की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ‘विरासत भी और विकास भी’ के मंत्र के साथ त्योहारों की पारंपरिक गरिमा को जन-सहभागिता के साथ जोड़ रही है। उनके अनुसार छठ केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता, अनुशासन और सामूहिक सद्भाव का प्रतिरूप है।

सीएम रेखा गुप्ता ने सूर्योपासना को प्रकृति के प्रति आभार का अद्भुत संदेश बताते हुए कहा कि छठ महोत्सव स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को भी मजबूती से स्थापित करता है। उन्होंने कामना की कि सूर्यदेव सबके जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रकाश फैलाएँ और दिल्ली का विकास, स्वच्छता और सम्पन्नता निरंतर आगे बढ़ती रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।