Noida में पार्टी बनी काल: एक की बालकनी से गिरने से मौत, दोस्तों पर अटकीं शक की सुई

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (27/10/2025): नोएडा की एक सोसायटी (Society) से एक युवक के बालकनी से गिरकर मौत होने की खबर सामने आई है। रात में‌ कुछ दोस्त मिलकर पार्टी कर रहे, जिसमें सुबह को एक दोस्त बालकनी से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव‌ को पंचनामा के लिए भेजा और मृतक के दोस्तों के साथ पुलिस की पूछताछ जारी है।

एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला (ADCP Noida Sumit Kumar Shukla) ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अक्टूबर को थाना सेक्टर-113 पर मेमो द्वारा एक व्यक्ति के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस ने अस्पताल में पहुँचकर जाँच की गई, तो ज्ञात हुआ कि 25 अक्टूबर को मृतक शुभम कुमार निवासी ग्राम ढसन्ना, थाना हरदुआगंज, अलीगढ़, उम्र 29 वर्ष अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए नोएडा सेक्टर-74 स्थित सोसाइटी में आये थे। 26 अक्टूबर की सुबह कमरे की बालकनी से गिर गये। मृतक शुभम कुमार के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक शुभम कुमार के 02 साथियों से पूछताछ करते हुए अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।