पंचशील एनकलेव में खरणा पूजन में शामिल हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और बाँसुरी स्वराज
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (27/10/2025): छठ महापर्व के अवसर पर दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा द्वारा पंचशील एनकलेव में भव्य खरणा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद बाँसुरी स्वराज ने पहुंचकर व्रतधारियों एवं पूर्वांचल समाज के लोगों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि छठ महापर्व सूर्य देव और नदियों के पूजन का प्रतीक है, जो हमें प्रकृति के महत्व और संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे पूर्वांचल के लोग देश के विभिन्न कोनों में बस रहे हैं और वहां छठ महापर्व मना रहे हैं, वैसे-वैसे यह पर्व राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय होता जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छठ महापर्व पूरे देश का लोकपर्व बन जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे गणेश उत्सव आज पूरे भारत में मनाया जाता है।

कार्यक्रम में विधायक शिखा रॉय, चंदन चौधरी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, मोर्चा महामंत्री संजय तिवारी एवं जगदंबा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विक्रम बिधूड़ी, प्रदेश मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल, तथा मोर्चा उपाध्यक्ष अमित मिश्रा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ना है बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश देना भी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में खरणा पूजन सम्पन्न हुआ।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।