National News (27/10/ 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति, प्रकृति और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में त्योहारों का उल्लास है, दीपावली के बाद बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा (Chhath Puja) की तैयारियों और उत्सव में व्यस्त हैं।
प्रधानमंत्री योगी ने कहा कि घरों में ठेकुआ बनाया जा रहा है, घाटों को सजाया जा रहा है, बाजारों में रौनक है और हर ओर श्रद्धा, भक्ति तथा परंपरा का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि छठ व्रत रखने वाली महिलाएं जिस निष्ठा और समर्पण के साथ इस पर्व को निभाती हैं, वह समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।
साथ ही पीएम मोदी ने आगे कहा कि छठ महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है, जो भारत की सामाजिक एकता और सद्भावना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों से आग्रह किया कि जहां कहीं भी हों, उन्हें जब भी अवसर मिले, इस अनूठे उत्सव में भाग लेकर इसकी दिव्यता और पवित्रता का अनुभव अवश्य करना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठी मईया को नमन करते हुए बिहार, झारखंड, पूर्वांचल और पूरे देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।