डेल्टा-1 RWA चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न: अध्यक्ष बने प्रमोद भाटी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida (26/10/2025): आज 26 अक्टूबर को आरडब्ल्यूए डेल्टा-1 (RWA Delta-1) का चुनाव (Election) फैडरेशन के संरक्षक रणजीत प्रधान की देखरेख में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव समिति के संयोजक विनोद नागर और धर्मवीर मावी के अनुसार कुल 1339 मतदाताओं में से 1073 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस बार प्रमोद भाटी अध्यक्ष बने।

डेल्टा-1 आरडब्ल्यूए‌ चुनाव कुल 3 पदों पर संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रमोद भाटी ने नवीन शर्मा को 94 मतों से पराजित किया। वही महासचिव पद पर दीवान शर्मा ने ऋषिंदर यादव को 309 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर ठाकुर विजय ने आशीष को 294 मतों से पराजित किया।

इस मौके पर कृपाल, रणधीर भाटी, धनप्रकाश शर्मा, भाटी, निखिल मावी, श्यामवीर भाटी, धीरज मीणा, धीरज बटार, श्याम सुंदर चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।